बीसलपुर: खैरा फार्म के पास बाइक सवार युवक को तीन लोगों ने रोककर की मारपीट करेली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
करेली थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में करेली गांव निवासी शशांक अवस्थी ने बताया कि वह 25 जनवरी की रात्रि 9:30 बजे भितिया गांव की तरफ जा रहा था तभी खैरा फार्म के पास गांव के ही संजीव मिश्रा, अंकित सिंह, छोटे मौर्य ने उसकी बाइक को रोक लिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगे जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो लाठी डंडों से पीट कर उसकी मोटरसाइकिल तोड़ डाली।