बीसलपुर: गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने बीसलपुर तहसील बार की नवगठित इकाई को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण है। समाज के बेसहारा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आए। गन्ना राज्य मंत्री ने मंगलवार को बीसलपुर नगर में स्थित अग्रवाल सभा भवन में तहसील वार एसोसिएशन की नवगठित इकाई के शपथ ग्रहण समारोह को शामिल हुए और उन्होंने कहा अधिवक्ताओं पर समाज को न्याय दिलाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।