बीसलपुर: कैंचुआ गांव में बाइक से गिरी महिला गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली से दबकर हुई मौत बच्ची घायल मौके पर पहुंची पुलिस
बुधवार को कैंचुआ गांव निवासी प्रमोद कुमार अपनी पत्नी पूजा देवी व 1 वर्षीय बच्ची अन्नया के साथ अपनी ससुराल पचपेड़ा में शादी के लिए जा रहे थे। वह जैसे ही घर से कुछ दूरी पर पहुंचे वैसे ही गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर उनकी पत्नी व बच्ची सड़क पर गिर गई। ट्रैक्टर ट्राली से दबकर पूजा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बच्ची को पिता ने बमुश्किल बचाया।