बीसलपुर: लघुशंका को गई विवाहिता अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार बरखेड़ा पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
बरखेड़ा थाने में दर्ज रिपोर्ट में एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने बताया कि 30 दिसंबर 2023 की शाम 8:30 बजे उसकी पत्नी घर से लघुशंका करने के लिए गई थी जो अपने साथ दो बच्चों को भी लेकर गई काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो पीड़ित ने उसकी तलाश की इसके बाद उसे पता चला कि उसके गांव का ही रामकुमार अपने दो लोगों की मदद से उसकी पत्नी व दो बच्चों को भगा ले गया।