धरहरा: फर्श पर सो रहे छात्र को कोबरा ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत,भीषण गर्मी में जमीन पर सोना पड़ा भारी,
धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में जहरीले कोबरा के डसने से 17 वर्षीय इंटर पास छात्र आयुष कुमार की सोमवार देर रात दर्दनाक मौत हो गई। भीषण गर्मी के कारण आयुष अपने कमरे में फर्श पर सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे कमरे में घुसे कोबरा ने उसके कंधे पर डस लिया। दर्द होने पर उसने अपनी मां को जगाकर घटना की जानकारी दी।