बिजनौर: बिजनौर में जहानाबाद के रहने वाले युवक का हथियारों के साथ वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | May 8, 2026 बिजनौर में अवैध हथियारों के साथ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिखने वाला युवक विशाल शर्मा है। जो कोतवाली शहर के गांव जहानाबाद का रहने वाला है। हालांकि वायरल वीडियो पर पुलिस की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।