कोरांव: पहली बरसात में नगर पंचायत कोरांव की सड़के जलमग्न, घुटने भर पानी के बीच राहगीर व नगरवासी आने-जाने के लिए मजबूर
नगर पंचायत कोरांव में पहली ही बरसात ने विकास कार्यों की पोल खोल दी है। मुख्य मार्गों पर घुटने तक पानी भर जाने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरांव-मेजा मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति गंभीर है। इसके अतिरिक्त, कोरांव बाजार के सरकारी बस स्टैंड से थाना मुख्यालय जाने वाली सड़क पर पानी भर गया।