रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
सोनभद्र में खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नहरों, जलाशयों और सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए किसानों को समय से सिंचाई जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए,जिलाधिकारी ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।