फतुहा: कच्ची दरगाह टेढ़ीपुल के पास नदी थाना पुलिस ने 100 लीटर देशी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | May 14, 2026 नदी थाना के एसआई देवकर्ण बंटी ने गुप्त सूचना के आधार पर कच्ची दरगाह टेढ़ीपुर के पास से 100 लीटर देसी शराब बरामद किया है। धंधेबाज शराब को बोरे में बंद कर बाइक से ले जा रहा था। पुलिस ने जब पीछा किया तो शराब को बाइक से नीचे गिरा दिया और बाइक को लेकर भागने में सफल हो गया है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि 5 शराब धंधेबाज पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है।