शाजापुर: सरस्वती विद्या मंदिर में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों से संवाद, सह विभाग संयोजक ने दिया मार्गदर्शन
हमारे देश का प्रत्येक युवा रोजगार युक्त हो और आज हमारे देश में अनेक स्टार्टअप एवं स्वरोजगार की दिशा में कई कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। हमारे देश की बनी हुई वस्तुओं का ही हम उपयोग करेंगे तो हमारे देश की आर्थिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होगा।उक्त बातें कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता राहुल विश्वकर्मा ने स्वावलंबी भारत अभियान के तहत छात्रों के बीच कहीं..