शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन, लहसुन और प्याज के दाम में गिरावट, गेंहू के दाम में हुई वृद्धि
शाजापुर कृषि उपज मंडी में बुधवार को सोयाबीन, लहसुन और प्याज के दाम में गिरावट आई और गेंहू के दाम में वृद्धि हुई है। कृषि उपज मंडी से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को मंडी में सोयाबीन 4678 रुपए क्विंटल, प्याज 4300 रुपए क्विंटल और लहसुन 24900 रुपए क्विंटल बिका। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को सोयाबीन 4680 रुपए क्विंटल, प्याज 4500 रुपए क्विंटल तक बिका था।