जांजगीर: महंगाई और श्रम संहिताओं के विरोध में एटक ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम जांजगीर के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने श्रमिकों के अधिकारों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जंगल कटाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।