खेकड़ा: ऑपरेशन स्माईल के अंतर्गत खेकड़ा पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
Khekada, Bagpat | May 15, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि बागपत पुलिस द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माईल के अन्तर्गत थाना खेकड़ा पुलिस ने गुमशुदा बच्ची उम्र करीब 10 वर्ष की तलाश कर सकुशल बरामद कर लिया। जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा खेकड़ा पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।