परसवाड़ा: नौतपा खत्म, फिर भी बरकरार गर्मी; मानसून और प्री-मानसून बारिश का इंतजार
नौतपा समाप्त होने के बावजूद परसवाड़ा क्षेत्र में गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। 2 जून को नौतपा खत्म होने के बाद भी शहर का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को उमस और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। 3 जून को दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है। गर्मी से बचने