रमना: रमना के +2 उच्च विद्यालय का खेल मैदान बना आकर्षण का केंद्र, मीना बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़।
Ramna, Garhwa | Jun 11, 2026 रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित +2 उच्च विद्यालय रमना का खेल मैदान इन दिनों मीना बाजार के कारण गुलजार है। मैदान में लगे विभिन्न झूले, खानपान की दुकानें, मनोरंजन के साधन और विशेष रूप से जलपरी शो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम होते ही बाजार में बच्चों, युवाओं और परिवारों की भारी भीड़ जुट रही है। क्षेत्र के लोग मनोरंजन का आनंद लेने बड़ी संख्या में पहुंच