जगाधरी: विदेश में वर्क परमिट वीज़ा दिलाने के नाम पर राजपुर निवासी व्यक्ति से ₹6 लाख की हुई ठगी, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
राजपुर निवासी रोहित ने बताया कि वह विदेश में काम के लिए जाना चाहता था, जिसको लेकर एक व्यक्ति ने उससे बाहर भेजने के नाम पर ₹6 लाख ले लिए। अब न बाहर भेज रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर 3 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।