जगाधरी: यमुनानगर के एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव गदौली के टी पॉइंट से एक व्यक्ति को 23 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार।
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक व्यक्ति को 23 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नाकेबंदी के दौरान यह कार्यवाही की गई । आरोपी बाड़ी माजरा का रहने वाला है और नाई की दुकान करता है । इस पर चोरी के पहले भी कुछ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी यमुनानगर में किसी को हीरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और कोर्ट में पेश किया जाएगा।