दुसानी गांव में खड़ी कार में आग लगने से कार जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पड़ोसी ने उसके मालिक को दी, जिसके बाद कार मालिक ने शरारती तत्वों पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।