जगाधरी: बिलासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के 33 में से 23 शिक्षकों का तबादला होने से अभिभावकों में रोष, किया प्रदर्शन
बिलासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के 33 में से 23 शिक्षकों का तबादला होने से अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि उनके बच्चे 4 साल से इसी स्कूल में पढ़ते हैं। 33 में से 23 टीचरों का तबादला होने के बाद अब 10 टीचर रह गए हैं। यहां पर छात्रों की संख्या 1000 है, उनकी पढ़ाई कैसे होगी।