सहारा निवेशकों का फूटा गुस्सा, सरई में निकाली विशाल रैली, 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
सिंगरौली। जिले के सरई में सहारा इंडिया की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने वाले सैकड़ों निवेशकों का आक्रोश शनिवार को सड़क पर दिखाई दिया। "सहारा ने किया बेसहारा" के नारों के साथ "सहारा पीड़ित परिवार बचाओ आंदोलन" के बैनर तले पीड़ित परिवारों ने बाजार क्षेत्र से विशाल पैदल रैली निकाली। रैली तहसील कार्यालय और सरई थाना पहुंची, जहां अधिकारियों को राष्ट्रपति, राज्यपाल, केंद्रीय गृह एवं वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
रैली में बड़ी संख्या में सहारा निवेशकों के अलावा सरई के व्यापारी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2010 से 2020 के बीच उन्होंने सहारा क्यू शॉप, सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और हमारा इंडिया जैसी योजनाओं में अपनी जीवनभर की जमा पूंजी निवेश की थी। कई खातों की परिपक्वता दो से तीन वर्ष पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन आज तक न तो मूलधन वापस मिला और न ही ब्याज का भुगतान किया गया।
पीड़ितों ने ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च 2023 के आदेश और केंद्र सरकार के रिफंड पोर्टल का उल्लेख करते हुए कहा कि पोर्टल पर आवेदन करने के बावजूद भुगतान प्रक्रिया लंबित है। उनका कहना है कि इस कारण गरीब, मजदूर, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सबसे अधिक परेशान हैं। आंदोलनकारियों ने यह भी दावा किया कि धन नहीं मिलने से इलाज के अभाव में कुछ निवेशकों की मौत तक हो चुकी है।
ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें सहारा में फंसी राशि ब्याज सहित 25 दिनों के भीतर वापस करने, रिफंड पोर्टल की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने, सहारा-सेबी खाते की राशि से भुगतान सुनिश्चित करने तथा भुगतान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शामिल है।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त 2026 तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सरई स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी गई है।सिंगरौली के सरई में सहारा निवेशकों का आक्रोश सड़क पर उतर आया "सहारा ने किया बेसहारा"के नारे के साथ सैकड़ों पीड़ित परिवारों ने आज विशाल रैली निकालकर तहसील और थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है 25 अगस्त 2026 को शिव मंदिर पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी गई है सरई तहसील, सिंगरौली में "सहारा पीड़ित परिवार बचाओ आंदोलन"के बैनर तले बाजार से पैदल रैली निकाली गई रैली में पीड़ित परिवारों के साथ सरई के व्यापारी बंधु और आसपास के क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए नारेबाजी करते हुए सभी तहसील कार्यालय और सरई थाना पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा पीड़ितों का कहना है कि 2010 से 2020 के बीच उन्होंने सहारा क्यू शॉप सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और हमारा इंडिया जैसी योजनाओं में जीवनभर की कमाई जमा की थी कई खातों की परिपक्वता 2-3 साल पहले पूरी हो चुकी है लेकिन आज तक मूलधन तो दूर ब्याज भी नहीं मिला ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के 29/03/2023 के आदेश और केंद्र सरकार के रिफंड पोर्टल का हवाला दिया गया पीड़ितों का आरोप है कि पोर्टल पर आवेदन के बाद भी प्रक्रिया लटकी है इससे गरीब, मजदूर, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं कुछ निवेशकों की इलाज के अभाव में मौत भी हो चुकी है आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, केंद्रीय गृह-वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन में 4 प्रमुख मांगें रखीं सहारा में फंसा मूलधन ब्याज सहित 25 दिन में वापस हो रिफंड पोर्टल सरल-पारदर्शी बने सहारा-सेबी खाते की राशि से भुगतान सुनिश्चित हो और देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो एवं चेतावनी दी गई कि यदि 25 अगस्त 2026 तक समाधान नहीं हुआ तो सरई के शिव मंदिर पर सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू किया जाएगा प्रशासन से अनुमति भी मांगी गई है