हरसूद: नया हरसूद छनेरा में जगह-जगह महाकांकडा आरती का आयोजन किया गया
Harsud, Khandwa | Oct 18, 2026 रविवार रात में महाष्टमी पर्व नया हरसूद छनेरा में अनेक स्थानों पर महाककड़ा आरती केआयोजन हुए। महाकांकड़ा आरती में महिलाओं ने अपने घरों से पूजा की थाल सजा कर लाकर मां दुर्गा की महाआरती की। महाकांकडा आरती रात 9 बजे से प्रारंभ हुई थी जो 10 बजे तक चली। महाकांकड़ा आरती के पश्चात रबड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।