मऊ: मटेहुं के पास दो बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर
गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र मटेहुं के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।