नवाबगंज: तिलपुरा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण परेशान, दो महीने से हैंडपंप खराब
नहामऊ ग्राम पंचायत के तिलपुरा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लगभग दो महीने से खराब पड़ा है। इसके कारण दर्जनों परिवारों को पीने के पानी के लिए लगभग 600 मीटर दूर दूसरे हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मंगलवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि खराब हैंडपंप की शिकायत की गई है।