मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा गुरुवार को हरियाली तिराहे के पास उपभोक्ता संपर्क अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान के तहत आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही है। शिविरों के दौरान शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है।