मंडला: ओशो ध्यान केंद्र कटरा पहुंचे पुलिस अधीक्षक, बताया योग को जीवन का आधार
Mandla, Mandla | Jun 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पत्रकार परिषद जिला ईकाई मंडला एवं ओशो ध्यान केन्द्र कटरा के द्वारा केंद्र में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश दुबे आदि उपस्थित रहे।