अरवल: बिजली दुकान में छापेमारी, भारी मात्रा में एंकर की नकली सामग्री बरामद, मुकदमा दर्ज
Arwal, Arwal | Mar 21, 2026 अरवल शहर के सदर ब्लाक के पास इलेक्ट्रिक में शनिवार की देर शाम दुकान और एक गोदाम पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद भारी मात्रा में जब्त किए गए। कार्रवाई में एंकर कंपनी के मुंबई से आए फील्ड मैनेजर और पुलिस बल मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस और कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में नकली सामान बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।