मढ़ौरा: दयालपुर नहर किनारे पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया
थानाक्षेत्र के दयालपुर नहर किनारे स्थानीय पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार की सुबह आठ बजे पुलिस ने बताया कि दयालपुर नहर किनारे पुलिस ने एक शव बरामद किया है जो प्रथम दृष्टया विक्षिप्त व्यक्ति का शव प्रतित होता है पुलिस सभी बिन्दुओं पर कार्रवाई कर रही है।