करछना: महेवा गांव के कुएं में गिरी भैंस को फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला
करछना के महेवा पाल बस्ती में मंगलवार को गांव निवासी ललन पाल की पत्नी नंदिनी पाल घास चरने के लिए भैंस खोल रखा था। घास चरते चरते भैंस थोड़ी दूर पर स्थित कुआं के पास पहुंची और उसमें गिर गई। वहीं पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पूर्व प्रधान की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची बाहर निकाल।