मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह निवासी मोहम्मद सलीम अंसारी टोटो पलटने से घायल हो गया। रविवार को 1 बजे ईसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि मोहम्मद सलीम टोटो चालक है और यह अपने टोटो में सवारी बैठा कर महेशलूंडी जा रहा था। इसी बीच मुफस्सिल थाना से थोड़ा सा आगे मोड पर एक मोटरसाइकिल चालक ने इसे चकमा दे दिया।