अनूपपुर: आंबेडकर जयंती पर राजीव भवन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पदाधिकारियों ने संभाला पदभार
जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान, परिचय एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने की, जबकि फून्देलाल सिंह माकौ, रमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।