दिनांक 18.07.2026 को समय करीब शाम 04 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला देवीपुरा प्रथम में पुत्र द्वारा ही अपने पिता की हत्या कर देने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि पुष्पेन्द्र ने अपने पिता रामप्रताप की फावडे से वार कर हत्या कर दी है। दोनो के बीच में सम्पत्ति को लेकर विवाद था। पुलिस द्वारा अभियुक्त पुष्पेन्द्र को हिरासत में लिया गया है तथा शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय की बाइट-
#UPPolice
Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026