लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस लाइन में शनिवार सुबह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने पुलिस कर्मियों को देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।आज शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में एएसपी ने कहा कि लौह पुरुष पटेल के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं।