खुरई: विद्युत विभाग का बकायादारों से वसूली अभियान जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन काटे गए, ₹1.25 लाख वसूले
Khurai, Sagar | Feb 18, 2025 मंगलवार को विद्युत विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल बसूली अभियान दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलाया। जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्र के इंजीनियर राहुल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान शब्दा, कठेली और मेनसी गांव में कार्यवाही करते हुए वसूले 1.25 लाख रु, बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे, चोरी से लाइट जलाने वालों की केबिल जब्त कर प्रकरण दर्ज किए।