बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस अलग अलग मामलों के आठ आरोपियो को गिरफ्तार कर रविवार दस बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि पॉस्को एक्ट के आरोपी कृष्णनंदन पाल को चैलाहा से,वारंटी मैनुल हक देवान को सिसवनिया से,अजगरी से शराबी रामायण चौधरी,रविन्द्र राम व सुनील तिवारी जबकि तस्कर अखिलेश कुमार, लालबाबू सहनी व राजेश खतों को झखिया से गिरफ्तार किया गया था।