पीपलू: जलदाय विभाग ने पीपलू में 9 अवैध बूस्टर किए ज़ब्त, संदेड़ा में काटे 14 अवैध नल कनेक्शन
Peeplu, Tonk | Apr 2, 2026 पीपलू जलदाय विभाग सहायक इंजीनियर तारा स्वामी ने गुरुवार को बताया कि अंतिम छोर के उपभोक्ताओं को पानी नहीं पहुंचने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर पीपलू नगर पालिका में 09 अवैध बूस्टर, दो जनरेटर सेट जप्त करने की कार्रवाई की है ।वहीं संदेड़ा में 14 अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी विभाग द्वारा की गई है।