किशनगंज: वन विभाग ने गीली लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की की जब्त, मामला दर्ज
जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे मिली वन विभाग ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रणवासा गांव के जंगल से गीली लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। उपवन संरक्षक विवेकानंद माणिक राव व सहायक वन संरक्षक नवनीत शर्मा के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने देर रात मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।