इटावा: न्यायालय में स्पेशल गैंगस्टर एक्ट कोर्ट ने हत्या के उद्देश्य से अपहरण करने वाले 3 अभियुक्तों को सुनाई 5-5 वर्ष कारावास
Etawah, Etawah | Feb 1, 2024 जसवंतनगर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 257/16 की सुनवाई के दौरान हत्या के उद्देश्य से पीड़ित का अपहरण करने वाले 3 अभियुक्तों को स्पेशल गैंगस्टर एक्ट कोर्ट ADJ -10 के न्यायाधीश ने 3 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए बुधवार को 5-5 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 2-2 हजार रूपए का अर्थदण्ड भी दोषियों पर लगाया गया है।