सहाड़ा: नरसिंहपुरा में खेत की दीवार में छिपा विशाल अजगर, अंडे दिखते ही मची हलचल; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
जिले के गुरला टोल के पास स्थित नरसिंहपुरा गांव में बुधवार को एक खेत की पत्थर की दीवार में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। खेत मालिक रमेश कुमावत ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वन्यजीव रक्षक मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान अजगर के साथ उसके अंडे भी मिले, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।