कौंच: कोंच में गल्ला मंडी गेट के सामने दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Konch, Jalaun | Jul 1, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी गेट के सामने मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। वही घटना का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।