जगाधरी: अम्बली गांव में सूने पड़े मकान से ₹12000 नकद के साथ सोने चांदी के जेवर भी हुए चोरी, मामला दर्ज
आज्ञा राम ने जानकारी देते बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। वापस लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा हुआ था। घर के अंदर सामान भी बिखरा हुआ था घर में रखे ₹12,000 नगद के साथ चांदी की पाजेब सोने की पांच अंगूठियां और अन्य सोने चांदी का सामान भी चोरी हो गया। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।