कौंच: सुभाष नगर में न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर विवादित स्थल पर निर्माण का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | Apr 3, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई, पीड़ित रसीद ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया कि मामला जिला जज जालौन के न्यायालय में विचाराधीन है और 16 मई 2024 को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी जारी है, इसके बावजूद विपक्षी पीरवक्त ने 2 अप्रैल को निर्माण कार्य शुरू करा दिया।