कोल: कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार के आरोप, पीड़ितों ने डीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन
Koil, Aligarh | Apr 29, 2025 जनपद अलीगढ़ के बरौली नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं प्रमाणित करने के लिए एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सार्वजनिक की गई है पीड़ितों का आरोप है कि राशन डीलर अजय कुमार और सनी गुप्ता इन दोनों को अवैध वसूली की जिम्मेदारी खुद नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने सौंपी है। एसडीएम के नाम पर ₹10,000 की मांग की जा रही है