महाराजपुर: गढ़ीमलहरा और महाराजपुर थाना क्षेत्र के दो आरोपी गुंडा सूची में शामिल
छतरपुर पुलिस द्वारा माह अक्टूबर वर्ष 2025 में विभिन्न थानों के 7 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में शामिल किया गया। इसी तरह महाराजपुर थाना क्षेत्र के धीरज दीक्षित निवासी कुसमा एवं गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के सोनू चौरसिया निवासी गढ़ीमलहरा को गुंडा सूची में शामिल किया गया है। इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट पुलिस ने आज 5 नवंबर शाम 5:00 बजे जारी किया है।