हमीरगढ़: सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जेसीबी चलाकर की गई बड़ी कार्रवाई
हमीरगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर पालिका हमीरगढ़ ने शुक्रवार को मुणपुरा शहरी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के सहयोग से जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।