कहरा: महिषी थाना क्षेत्र के मनोवर गांव के पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से तीन बच्ची की हुई मौत
Kahara, Saharsa | Jul 25, 2024 महिषी थाना क्षेत्र के मनोवर गांव वार्ड 14 के पोखर मे स्नान करने के दौरान तीन बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंच तीनों बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की जांच में जुट गई है। मृतक बच्ची का नाम सरस्वती कुमारी आंचल कुमारी और राधा कुमारी बताया जा रहा है।