कहरा: सपहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
Kahara, Saharsa | Jul 24, 2024 बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव वार्ड 15 में रास्ते विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिस मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम सदानंद यादव और संजीत कुमार बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।