कहरा: बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, 2 जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Jul 24, 2024 बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव वार्ड 8 में भोजपुरी गंदा गाना बजाने से किया मना तो विवाद हो गई। जिस विवाद में मारपीट हुई है। मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम मोहम्मद जब्बार और मोहम्मद बिजली बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।