जगाधरी: साथी ने गलत दबाकर की दिव्यांग भिखारी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मामला दर्ज
21 अक्टूबर को पुलिस को एक कमरे में शव मिला था। जिसकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। जिसमें पुलिस ने उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया क्योंकि उन दोनों ने बैठकर पहले शराब की थी और बाद में उसने उसका गला दबा दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।