झालरापाटन: वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य सेवा और सम्मान शिविर, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की जांच, चश्मे और दवाएं दी गईं
झालरापाटन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर श्री नारायण वृद्धाश्रम में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवा और सम्मान शिविर लगाया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के निर्देश पर आयोजित हुआ।डॉ. सुधानंद ने बताया कि वृद्धाश्रम में हर 15 दिन में स्वास्थ्य शिविर लगता है, ताकि बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो सके।