कुरवाई: सिरोंज रोड स्थित फार्म हाउस से स्नेक सेवर परवेज ने विशाल अजगर सर्प का किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Kurwai, Vidisha | Jan 22, 2024 कुरवाई क्षेत्र अंतर्गत सिरोंज रोड स्थित फार्म हाउस से स्नेक सेवर परवेज एवं उनकी टीम द्वारा आज सुबह के समय एक विशालकाय अजगर सर्प का रेस्क्यू किया गया। परवेज ने बताया कि फार्म हाउस के रहवासी ने सर्प निकलने की सूचना दी थी। तभी वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्प का सावधानी के साथ सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है।